शिवहर को पिछड़ेपन के दाग मिटाने वाले प्रत्याशियों को ही अपना बहुमूल्य वोट करें : सोनू बाबू

Breaking news News बिहार
  • लोग कह रहे कि आखिर कब मिलेगी शिवहर को अति-पिछड़ापन के दाग से मुक्ति

शिवहर, प्रतिनिधि ।

बिहार में भले ही 18 वीं विधानसभा का चुनाव हो रहा हो, परंतु हमारा शिवहर जिला का जो अति-पिछड़ेपन के अभिशाप से अभिशप्त है। इस अभिशाप से आखिर मुक्ति कब मिलेगी। यह सवाल यहां के फिज़ा में तो तैर रहा है। अब विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता भी इस प्रश्न का जवाब प्रत्याशियों से पूछ रहे हैं।
राजलक्ष्मी ग्रुप सेवा संस्थान के निदेशक देवव्रत नन्दन सिंह उर्फ सोनू बाबू ने बताया है कि शिवहर जिले में जो भी पदाधिकारी आते हैं वह कहते हैं कि कहा में फस गया। शिवहर जिला बहुत पिछड़ा जिला है। वहीं प्रदेश एवं केंद्र स्तर के नेता भी जब चुनावी सभा को संबोधित करते हैं तो कहते थकते नहीं है कि शिवहर जिला अति पिछड़ा जिला है। वहीं पदाधिकारी यहां से जाने का नाम भी नहीं लेते। ट्रांसफर के समय मन मसोस करके जाते हैं।
सोनू बाबू ने बताया है कि वोट लेने वाले नेता भी इसमें पीछे नहीं हैं। वह कहते हैं कि शिवहर जिला अति पिछड़ा जिला है। भाई ,शिवहर जिला क्यों पीछे है। स्वतंत्रता के बाद 18 वीं बार बिहार विधानसभा का चुनाव बिहार के साथ एक साथ शिवहर में भी हो रहा है। लोकसभा का चुनाव भी एक साथ होता है। एमएलसी का चुनाव भी एक साथ होता है। जितना फंड दूसरे जिला को मिलता है वही फंड हमारे जिला को भी मिलता है। अन्य जिला में भी जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न पदाधिकारी पदस्थापित है। हमारे जिला में भी जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न पदाधिकारी पदस्थापित है।
उन्होंने बताया है कि दूसरे जिला में भी सभी योजनाएं संचालित है, हमारे जिला में भी वही योजनाएं संचालित है, फिर हमारा जिला क्यों पीछे है। यह सवाल शिवहर के विधानसभा चुनाव में सुनने को मिल रहा है।
सोनू बाबू ने बताया है कि स्वतंत्रता के 80 साल बाद भी हमारा शिवहर जिला सरकार के कागजातों पर, नेता के दिल में बिल्कुल स्पष्ट अक्षरों में लिखा है कि शिवहर अति पिछड़ा जिला है। उन्होंने कहा है कि इस बार विधानसभा के चुनाव में शिवहर के पिछड़ेपन के दाग मिटाने वाले प्रत्याशियों को ही जनता अपना बहुमूल्य वोट करें।