
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में शहरी क्षेत्र के आम नागरिकों को सड़क जाम एवं उससे संबंधित समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु परिवहन विभाग ने नया रुट जारी करते हुए,परिचालित ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा को विनियमित करने के लिए मुख्य मार्गो को पाँच रूटों में विभाजित किया है। इन रूटों को कलर कोडिंग करने के पश्चात् सड़क के परिवहन क्षमता के अनुरूप ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा को परिचालन करने हेतु अनुमति दी जाएगी।
इस बात की जानकारी देते हुए परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पांच रुट निर्धारित किया गया है,जो इस प्रकार है।
काको मोड़ से समाहरणालय के रास्ते ईरकी तक।
काको मोड़ से घोषी मोड़ तक ।
काको मोड़ से राजा बाजार तक । काको मोड़ से नदौल तक ।
काको मोड़ से काको तक ।
उन्होंने बताया कि चयनित ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा को ही इस रूट में परिचालन की अनुमति दी जायेगी। इसके अतिरिक्त अन्य ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा का परिचालन जहानाबाद शहर के बाहर किया जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्र से जहानाबाद शहर की ओर आने वाली ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा का परिचालन काको मोड़, अरवल मोड़, कारगिल एवं घोषी मोड़ के आगे प्रतिबंधित रहेगा।
वही उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में चिन्हित पाँच रूटों पर परिचालन के लिए ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के स्वामियों से आवेदन ऑनलाईन / ऑफलाईन के माध्यम से प्राप्त किये जायेंगे। प्राप्त आवेदनों की संख्या निर्धारित रूटों के वहन क्षमता से अधिक होने की स्थिति में ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।
