चंपारण की खबर::देवा गुप्ता की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, एक लाख का था ईनाम घोषित

Breaking news News बिहार


मोतिहारी, राजन द्विवेदी।


पटना हाईकोर्ट ने मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति देवा गुप्ता को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में फिलहाल देवा गुप्ता की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इससे एक ओर जहां देवा गुप्ता को राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर मोतिहारी पुलिस को इस फैसले से झटका लगा है।


टॉप 100 अपराधियों की सूची में देवा गुप्ता का भी नाम


बीते 20 दिसंबर 2025 को मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के 100 कुख्यात अपराधियों की सूची जारी की थी। इसमें जमीन माफिया, शराब, हत्या, लूट जैसे गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों को शामिल किया गया था। इस सूची में देवा गुप्ता का भी नाम शामिल था। टॉप 100 में सबसे पहले देवा गुप्ता का नाम था।
बता दें कि मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया था कि देवा गुप्ता पर 28 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें दो मामलों में फरार चल रहे हैं। पुलिस ने देवा गुप्ता पर एक लाख रुपये की ईनाम की घोषणा की थी। इसके साथ ही 10 दिनों के अंदर सरेंडर करने का निर्देश दिया था।