
जनता दरबार में 24 लोगों ने आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन मे सभी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार का आयोजन किया ।
बिहार सरकार ने पुरे बिहार में सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्यायों को सुनने एवं यथा शीघ्र निस्पादन करने का निर्देश जारी किया है। सरकार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार का आयोजन कर लोगों के समस्यायों से अवगत हुए,आज के जनता दरबार मे 20 लोगों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताई कि आज जनता दरबार में भूमि विवाद, भू अर्जन, मुआवजा भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएचईडी, विद्युत विभाग, जीविका इत्यादि से संबंधित मामले प्राप्त हुए।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, तथा आमजनों की समस्या से रूवरु होते हुए उसका त्वरित निष्पादन भी किया जा रहा है। उन्होंने ने बताई कि जनता दरबार का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ साथ अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ, प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के समक्ष आयोजित किया जाएगा। सभी आवेदनों को गंभीरता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है।

आज के जनता दरबार में जिला पदाधिकारी के साथ साथ उप विकास आयुक्त, जहानाबाद, डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता, राजस्व, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, विनय कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, अविनाश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुजीत कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता, होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता, नेहा, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूनम कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरस्वती कुमारी, निदेशक, डी. आर. डी. ए., रोहित कुमार मिश्रा, निदेशक, एन. ई. पी., सूदर्शन कुमार, जिला विकास पदाधिकारी, स्मृति, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, चाँदनी कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई. सी. डी. एस., रचना, डी. पी. एम., स्वास्थ्य सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी जनता दरबार मे उपस्थित रहे।
