
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां आज सोमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के काको थाना क्षेत्र के काको में ही एक पेड़ से युवक का पेड़ से लटकते शव को ज्योंहि लोगों की नजर पड़ी, तो इलाके में खलबली मच गई। वहीं मृतक युवक की पहचान काको निवासी शशीभुषण राम का पुत्र अंकुश कुमार के रुप में होते ही परिजनों में चित्कार मच गया,और लोगों ने कोई हत्या तथा कोई आत्महत्या करने की बात कही जाने लगी।
वहीं घटना की सुचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।

वहीं मृतक के पिता शशीभुषण राम ने अपने पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने की बात कही। उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र का हत्यारा हार्डवेयर दुकान दार ही है, उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व हमारा लड़का हार्डवेयर दुकान से एक लोहे का समान ले आया था,उसको लेकर हार्डवेयर दुकानदार मेरे पुत्र के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित किया करता था,उसी ने मेरे पुत्र को बीते रात्रि जान मारकर शव को पेड़ में लटका दिया, जिससे प्रतित हो कि आत्महत्या कर ली।
वहीं स्थिति को देखते हुए पुलिस आस-पास के लोगों से पुछताछ कर रही है, तथा घटना स्थल के आसपास लगी सी सी टी वी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है।
वहीं काको थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है, तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगा। वहीं घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है, फिलहाल पुलिस ने बताया कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
