महाराणा प्रताप राष्ट्र के गौरव है: कुवंर बृजेश सिंह,

Breaking news

बड़गांव। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कस्बे में महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यकरण का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्र के गौरव है। महाराणा प्रताप सर्व समाज के हैं।

ब्यूरो चीफ सहारनपुर।

शनिवार को लोनिवि के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने क़रीब दो करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित महाराणा प्रताप चौक के सौन्दर्यकरण कार्य का अनावरण महाराणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप देश का गौरव है। वह एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज का स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प से ही कार्य पूर्ण होते है। सौन्दर्यकरण में देरी होने पर उन्होंने कहा कि देर हुई लेकिन दुरूस्त सुन्दरीकरण हुआ। सरकार के कार्य नियम कायदे से होते हैं। कहा सबको पता है महाराणा की प्रतिमा वर्षों तक धूल फांकने के बाद किन- किन परिस्थितियों में स्थापित हुई। समय अनुकूल होने पर ही इसके सुन्दरीकरण का कार्य किया गया। इसके बाद मौरा गांव में राज्य मंत्री कुवंर बृजेश सिंह, विधायक देवेन्द्र निम, विधायक किरत सिंह ने रामपुर मनिहारन रोड़ शिवदासपुर की पुलिया से वाया मौरा पुलिया रजवाहे के रास्ते करीब साढ़े 13 किमी तक साढे पांच मीटर सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कीमत करीब 20 करोड़ 65 लाख 81 हजार से बनने वाले मार्ग का शिलान्यास फीता काटकर तथा नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। क्योंकि उक्त मार्ग तीनों विधान सभा रामपुर मनिहारन, गंगोह व देवबंद को जोड़ता है। इस मौके पर विधायक देवेन्द्र निम, किरत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य अरविंद राणा, बिटटू राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, रविन्द्र सिंह मौरा, प्रधान शिवकुमार राणा, भरत सिंह, दिनेश राणा, मुकेश राणा, काका राणा, कमल सिंह लोक निर्माण विभाग से अधिशाशी अभियंता मोहित गुप्ता, सहायक अभियंता हिमांशु शेखर, जूनियर इंजीनियर गौरव त्यागी, श्रीमति तनू राजपूत, श्रीमति गरिमा सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।