चंपारण की खबर::सभी विद्यालयों में बिजली, पंखा, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें : डीएम

Breaking news News बिहार

जिला शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

समाहरणालय स्थित डॉ० राधाकृष्णन भवन में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा०शि० एवं समग्र शिक्षा, पूर्वी चम्पारण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पी०एम०पोषण योजना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, उप प्रबंधक तकनीकी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, बिहार शिक्षा परियोजना के सभी संभाग प्रभारी मौजूद थे।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने निदेश दिया कि भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए सभी विद्यालयों में बिजली, पंखा, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
असैनिक संभाग अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों का नियमित अनुश्रवण करते हुए ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। जिला अंतर्गत विद्यालयों में अष्ठिापित एवं अधिष्ठापन किये जा रहे स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के संचालन की नियमित अनुश्रवण करें।
उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र में लक्ष्य के अनुरूप शत्-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करें।पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25 एवं 2025-26 के लिए प्राप्त आवेदनों का ससमय सभी स्तरों से सत्यापन कराएं।

डीएम ने कहा कि ज्ञानदीप पोर्टल पर समाज के अभिवंचित वर्ग एवं बीपीएल कोटि के बच्चों के नामांकन के लिए प्राप्त आवेदन के आधार पर चयनित विद्यार्थियों का शत्-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।‌ निजी विद्यालयों के प्रस्वीकृति हेतु ई-संबंधन पोर्टल पर प्राप्त सभी आवेदनों का ससमय सत्यापन करने का निदेश दिया।