रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/कस्बे में पुलवामा हमले की बरसी पर पूरा देश वीर शहीदों को नमन कर रहा है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

इसी क्रम में शनिवार की शाम शिवसेना (शिंदे गुट) की कार्यकारिणी द्वारा पुलवामा के अमर शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


यह कैंडल मार्च ईदगाह से शुरू होकर हाथी गेट पर समाप्त हुआ। हाथों में मोमबत्तियां लिए शिवसैनिकों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को याद किया। शिवसेना शिंदे गुट के जिला अध्यक्ष सोनू लोधी राजपूत ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास का एक बहुत ही दुखद और काला दिवस है।उन्होंने समस्त कार्यकारिणी की ओर से शहीदों को शत-शत नमन किया। इस मौके पर शिवकुमार सक्सेना, सोनू लोधी राजपूत ,विशाल कुमार, सोनू रोहिल्ला, सागर पवार,गगन कुमार आशु पाल ,मनोज भटनागर, अंकित उपाध्याय, अशोक भटनागर ,अरविंद भटनागर, सूर्यमणि भटनागर, जितेंद्र भटनागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।