रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र कस्बे के निकटवर्ती ग्राम उमरी कलां में अब जल्द ही खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रविवार को भाजपा विधायक देवेंद्र निम के साथ युवा कल्याण विभाग की टीम ने ग्राम उमरी कलां पहुंचकर प्रस्तावित स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण और आकलन किया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभाग द्वारा किए गए इस निरीक्षण के बाद अब स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में खेल सुविधाओं के अभाव को देखते हुए स्थानीय निवासी लंबे समय से एक स्पोर्ट्स स्टेडियम की मांग कर रहे थे। क्षेत्रवासियों के इसी आवाहन पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक देवेंद्र निम पिछले कई वर्षों से विधानसभा के पटल पर इस मांग को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। विधायक के निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है कि अब यह मांग हकीकत में बदलती और सपना साकार होता प्रतीत हो रहा है। स्टेडियम के निर्माण से न केवल उमरी कलां बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के युवाओं को खेल अभ्यास के लिए उचित संसाधन और मैदान उपलब्ध हो सकेगा। भूमि निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के इस कदम की सराहना की।