रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मदरलैंड पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश शिक्षा



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


सोमवार को मदरलैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित सलाद प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल को विकसित करना था।
प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक और आकर्षक सलाद बनाकर अपनी प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे फलों और सब्जियों से सजे सलाद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायक मंडल ने स्वाद, सजावट, स्वच्छता और पोषण मूल्य के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा श्वेता सैनी ने भी उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। अध्यक्षा श्रीमती श्वेता सैनी ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।