
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत् पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने आज सोमवार को कड़ौना थाना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पूर्व पुलिस अधीक्षक को थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने सर्व प्रथम थाना परिसर में ही आम लोगों से जन संवाद किया,और आएं हुए गणमान्य लोगों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात आम जनों की शिकायत सुन उनका निराकरण करनें हेतु उचित कार्रवाई करने की बात कही। वहीं उन्होंने संवाद में आएं जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर सुझाव भी देने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से कहा कि आप सभी का कर्त्तव्य बनता है कि बच्चों को नशा से दुर रहकर शिक्षा की ओर अग्रसर होने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तथा पुलिस को सहयोग कर थाना क्षेत्र में शांती, सदभावना एवं भाईचारा का वातावरण बनाने का प्रयास करने में सहयोग करें।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाना निरीक्षण में ल॑बित कांडों एवं अभिलेखो का समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में सरिस्ता कक्ष, बैरक भवन एवं थाना परिसर में साफ सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने थाना अध्यक्ष को रात्रि डियुटी, गस्ती पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ सघन छापामारी कर गिरफ्तार करने एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने हेतु दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं सतर्कता बरतने हेतु निर्देश दिया।
निरीक्षण में थाना अध्यक्ष सहित सभी थाना में पदस्थापित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

