
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद – शकूराबाद थाना क्षेत्र में बीते रविवार को दहेज को लेकर एक नवविवाहित की हत्या कर शव को जला देने की मामला दर्ज किया गया था।दर्ज प्राथमिकी मृतिका के पिता ने अपने दामाद सहित 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। फलस्वरूप पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति एवं भैंसुर को गिरफतार कर लिया,और जहानाबाद न्यायालय भेज दिया।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बीते रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बंधु बिगहा में एक विवाहिता को हत्या कर शव को जला देने सम्बंधित आवेदन मिला, फलस्वरूप मामले को गंभीरता से लेते हुए जानकारी ली गई, तो मामला सत्य पाया गया। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विवाहिता के पति टुन टुन कुमार एवं उसके बड़े भाई को गिरफतार किया गया, जिसे जहानाबाद न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पटना जिला के दुलहीन बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई निवासी उजागर दास ने लिखित आवेदन में उल्लेख किया था कि मेरी पुत्री मानसी कुमारी जो शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बंधु बिगहा निवासी टुन टुन कुमार के साथ विवाह किया था, जिसे ससुराल वालों ने पुनः दहेज के रुप में एक लाख रुपए की मांग पुरा न होने के फलस्वरूप मेरी पुत्री को हत्या कर शव को जला दिया गया है। लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफतार किया गया है।
