चंपारण की खबर::भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजकिशोर व लव किशोर प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत

Breaking news बिहार



मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कैप्टन कमलेश सहनी ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की।
जारी सूची में मोतिहारी के राजकिशोर सहनी को प्रदेश सह संयोजक एवं मोतिहारी के ही लवकिशोर निषाद को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।


उक्त नेता द्वय के मनोनयन पर सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, मंत्री गन्ना उद्योग विभाग कृष्णनंदन पासवान, मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, जिला महामंत्री त्रय विवेकानंद पाण्डेय, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, जिला प्रवक्ता बसंत मिश्रा, सुधांशु रंजन एवं संजीव सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी है।