रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मानव मंदिर वृद्ध आश्रम में श्री राधे सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से भक्ति सेवा भाव से ओत प्रोत संगीतमय कीर्तन का आयोजन किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया और भजन-कीर्तन व आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
आवास विकास स्थित मानव मंदिर वृद्धा आश्रम में श्री राधे सेवा मंडल ट्रस्ट रामपुर मनिहारान द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन का उद्घाटन आश्रम की वृद्ध महिला से कराया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कीर्तन के बीच-बीच में भगवान श्रीकृष्ण वं राधारानी की महिमा का वर्णन करते हुए सेवा, प्रेम और मानवता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम आयोजक श्री राम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप मित्तल ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान, सेवा तथा मानसिक प्रसन्नता के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।अन्य सदस्यों ने कहा समाजसेवा केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि बुजुर्गों के साथ समय बिताना और उन्हें अपनापन महसूस कराना भी सबसे बड़ी सेवा है। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। । कार्यक्रम के समापन पर सभी बुजुर्गों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राजेंद्र गुलाटी गौरव अरोड़ा, राजू छाबड़ा ,अभिमन्यु ,मोहन मित्तल, राहुल, रवि सैनी गौरव मित्तल, शिवम मित्तल , आकाश पंडित सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य मौजूद रहे