
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कारवाई जारी है।
इसी कड़ी में जिले के नगर थाना क्षेत्र के घोड़ा अस्पताल वाली रोड से एक स्मैक तस्कर को 6-20 ग्राम, स्मैक के साथ एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना को सुचना मिली की नगर थाना क्षेत्र के घोड़ा अस्पताल रोड में एक युवक स्मैक की तस्करी कर रहा है। सुचना मिलते ही बड़ी ही नाटकीय ढंग से पुलिस ने जाल बिछाया,और स्मैक तस्कर को एक पल्सर बाइक के साथ, गिरफ्तार किया गया, तथा तलाशी लेने पर उसके पास से 6-20 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
बताया जाता है कि स्मैक तस्कर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम निजामुद्दीन निवासी छोटु कुमार है,जो स्मैक तस्करी के काम में संलिप्त हैं, जिसे गिरफ्तार कर पुछताछ किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार स्मैक तस्करी में और कौन-कौन संलिप्त हैं और कहां से कौन सप्लायर है, जानकारी प्राप्त की जा रही है।
