उत्पाद विभाग की कलई खुलते ही मच गया हड़कंप,4 उत्पाद पुलिस पदाधिकारियों पर दर्ज हो गया प्राथमिकी।

Breaking news News बिहार

वर्दी की आड़ में राहगीर से 2 लाख 10 हजार रुपए लुटने, मारपीट करने एवं झुठे केस में फंसाने का है मामला।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां उत्पाद विभाग वर्दीधारी , राहगीरों से रुपया लेने एवं प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देना, पड़ गया महंगा,और स्वयं जाल में फ॑स गया, तथा उत्पाद विभाग वर्दीधारी पर ही दर्ज हो गई प्राथमिकी।
जी हां यह चौंकाने वाली मामला जहानाबाद के उत्पाद विभाग की मामला है,जो वर्दी के धौंस दिखा राहगीर से पैसा तो लिया ही, मारपीट कर मोबाइल एवं गाड़ी की चाभी भी अपने कब्जे में ले लिया।
जिला पदाधिकारी ने पिड़ित के लिखित आवेदन पर जांच टीम का गठन कर जांच कराई गई तो सच्चाई सामने आने पर,उत्पाद विभाग की 4 पदाधिकारी बुरी तरह से फंस गया,और चारों पुलिस पदाधिकारी पर,पिड़ित के लिखित आवेदन पर हुलासग॑ज थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गई।

घटना जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के चुहडमल चौक के पास बीते 9 मार्च की बताई गई है।
पिड़ित नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नीमचक निवासी अम्पु कुमार ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि जहानाबाद जिले के उत्पाद विभाग में पदस्थापित उत्पाद अवर निरीक्षक रंजीता सिंह, उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक नरदीप सिंह, उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार एवं उत्पाद विभाग निरीक्षक मुकेश कुमार ने बीते 9 मार्च को हुलासग॑ज थाना स्थित गया जी एकंगरसराय रोड में,हुलासग॑ज चुहड़मल चौक के पास चार बजे भोर में वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे।उसी वक्त मैं एवं मेरे साथ श्यामसुंदर शर्मा दोनों गया जी की ओर से आ रहा था, और अपने घर लौट रहे थे।इसी बीच ज्योंहि हुलासग॑ज स्थित चुहड़मल चौक पहुंचे तो उत्पाद विभाग की टीम ने मुझे रोक,मेरी गाड़ी को तलाशी लेने लगे,और मेरे गाड़ी का चाभी भी ले लिया। तथा हमारे साथी श्यामसुंदर शर्मा के जेब से 60 हजार रुपए भी निकाल लिया। इतना ही नहीं हम-दोनों के साथ मारपीट, तथा गाड़ी में दो पेटी शराब रख जेल में भेजने का धमकी देने लगें।यही नहीं हमलोगों को बांहों बिगहा नहर पर ले जाकर मारपीट तथा दो लाख रुपए की मांग कर दिया। फलस्वरूप घर फोन किया,तो मेरे पिता मिथलेश सिंह पैसा लेकर आएं,तो अवर निरीक्षक रंजीता सिंह को दो लाख दस हजार रुपए दिए,तब कही हमलोग को छोड़ा गया।
इस घटना पर पिड़ित अम्पु कुमार ने जिला पदाधिकारी से मिलकर अनुरोध किया गया, तथा जिला पदाधिकारी के द्वारा गठित जांच टीम ने सत्यता की पुष्टि के उपरांत, बीते 9 जूलाई को अम्पु कुमार के लिखित आवेदन पर हुलासग॑ज थाना में उत्पाद विभाग के 4 पदाधिकारियों क्रमशः अवर निरीक्षक रंजीता सिंह, उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक नरदीप सिंह, उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार एवं उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।


वहीं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्पाद विभाग के चारों पदाधिकारी के विरुद्ध जांच पड़ताल प्रारंभ किया गया है, तथा विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
हालांकि उत्पाद निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि अम्पु कुमार शराब माफिया है, और हमलोगों को झुठे केस कर फंसाने की कोशिश किया।
मामला चाहे जो कुछ भी हो लेकिन इस घटना को लेकर जहानाबाद में काफी बबाल मचा था।और उत्पाद विभाग पर पैसा लेने की बात सामने आती रहती है। सच्चाई क्या है,वो वक्त आने पर ही राज खुलेगा, फिलहाल चारो पदाधिकारियों को गला फंसता हुआ नजर आ रहा है।