रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/गोचर महाविद्यालय में पुरातन छात्र संघ की प्रेरणादायक कार्यशाला संपन्न

रामपुर मनिहारानकस्बे के गोचर महाविद्यालय में पुरातन छात्र संघ द्वारा ‘अल्यूमीनी इनसाइट: फ्रॉम कैंपस टू करियर’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। रिपोर्ट वैभव गुप्ता। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कटार सिंह वर्मा ने की और उप प्राचार्य प्रो. जय प्रकाश सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।मुख्य […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/तहसील कार्यालय में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम एफ ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान उनके समक्ष 30 शिकायतें पहुँची जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पहुंचे एडीएम एफ सलिल कुमार पटेल ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना इस दौरान उनके समक्ष बिजली, पानी, टैक्स, राजस्व आदि विभिन्न विभागों की 30 शिकायतें लेकर पहुंचे जिन्हें गम्भीरता से सुना गया। इनमें से राजस्व […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/धूमधाम से मनाया गया भगवान शांतिनाथ का कल्याणक पर्व

रामपुर मनिहारान 15 मईकस्बे में जैन समाज कार्यकारिणी समिति के तत्वाधान में श्री सरनीमल जैन मंदिर जी में जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। रिपोर्ट वैभव गुप्ता। कस्बे में विराजमान आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी मुनिराज ससंघ के […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/ट्रेन से उतरते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर रेलवे पुलिस पहुँची।जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय सहारनपुर से रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पहुँची जनता एक्सप्रेस ट्रेन रुकी और जब चलने लगी तो एक युवक ट्रेन से स्टेशन पर उतरने लगा।उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।अभी ट्रेन ने स्पीड नहीं पकड़ी थी और ट्रेन चालक […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/बिल क्लिंटन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

रामपुर मनिहारानकस्बे में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर स्थित विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के बिल क्लिंटन स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें अराध्या शर्मा ने 93.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिपोर्ट वैभव गुप्ता। इस उपलब्धि पर साक्षी वर्मा 91.4%द्वितीय और खुशी वर्मा 82.2%तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/कोतवाली पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या के प्रयास में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक डंडा, हथौड़ी व एक थार गाड़ी भी बरामद की है।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। पुलिस के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले रहमान पुत्र शमशाद निवासी मौहल्ला महल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त गण सोनू उर्फ इंतजार पुत्र इकबाल, अदनान पुत्र इकबाल कुरैशी, साहिल पुत्र शाहिद व साउन पुत्र शराफत निवासी गण मौहल्ला पीपलतला द्वारा वादी का अपहरण कर हथौड़े व डंडे से मारपीट […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/सरकारी गाड़ियों के बजाय जन-परिवहन का सहारा लेंगे राज्य मंत्री

रामपुर मनिहारान 13 मईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गए आह्वान के सम्मान में राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने एक महत्वपूर्ण और अनुकरणीय निर्णय लिया है। रिपोर्ट वैभव गुप्ता। उन्होंने अपनी फ्लीट में संचालित सभी वाहनों के उपयोग को केवल अनिवार्य कार्यों तक ही सीमित करने का […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/गहरे नाले में फंसे गौवंश को सुरक्षित निकाला

रामपुर मनिहारानबीती रात देवबंद रोड पर एक बेसहारा गौवंश अचानक गहरे नाले में गिरकर दुकानों के नीचे बने स्लैब के काफी अंदर तक फंस गया। रिपोर्ट वैभव गुप्ता। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत की टीम और जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/विजय सिंह पथिक ट्रस्ट ने खस्ताहाल मार्ग के पुनः निर्माण की माँग को लेकर औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। विजय सिंह पथिक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष नीरज चौधरी ने शनिवार को माननीय जंसवत सैनी संसदीय कार्य एवं औधोगिक विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा कि रामपुर मनिहारन से घसौती तक जाने वाली सडक बहुत ही खराब व टुटी पडी है इस सडक पर दर्जनो गांवो का […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मदरलैंड पब्लिक स्कूल में मदर्स डे बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों द्वारा माँ के प्रति प्रेम एवं सम्मान को दर्शाते हुए आकर्षक क्राफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड एवं सजावटी वस्तुएँ बनाई गईं। बच्चों की कला एवं कल्पनाशक्ति की सभी उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी […]

Read More