
रामपुर मनिहारान
कस्बे में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर स्थित विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के बिल क्लिंटन स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें अराध्या शर्मा ने 93.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
इस उपलब्धि पर साक्षी वर्मा 91.4%द्वितीय और खुशी वर्मा 82.2%तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जिस पर संस्था के संस्थापक विनोद गुप्ता और चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा सहित अन्य बोर्ड सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की प्रेजीडेंट श्रीमती राजकमल सक्सेना ने इस सफलता का श्रेय ग्रामीण परिवेश के बच्चों के परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मैनेजमेंट की सुविधाओं को देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्या श्रीमती वीनू शर्मा ने समस्त शिक्षक गणों के प्रति आभार व्यक्त किया और स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी इस विशेष उपलब्धि पर प्रोत्साहित करते हुए अपनी प्रसन्नता साझा की।

