रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/गोचर महाविद्यालय में पुरातन छात्र संघ की प्रेरणादायक कार्यशाला संपन्न

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
कस्बे के गोचर महाविद्यालय में पुरातन छात्र संघ द्वारा ‘अल्यूमीनी इनसाइट: फ्रॉम कैंपस टू करियर’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कटार सिंह वर्मा ने की और उप प्राचार्य प्रो. जय प्रकाश सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।मुख्य वक्ता डॉ. रणधीर सिंह ने शोध व विदेश शिक्षा पर, उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल ने निजी क्षेत्र के रोजगार पर, जोगेंद्र राठौर ने सरकारी नौकरियों की चुनौतियों पर और 1959 के पहले बैच के छात्र ईसम सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन कर उन्हें प्रेरित किया।संयोजक प्रोफेसर राजबीर सिंह के सफल संचालन में संपन्न हुए इस आयोजन को कामयाब बनाने में प्रो. अश्वनी पंवार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, सुशील कुमार और रवि कुमार का विशेष सहयोग रहा।