
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पहुंचे एडीएम एफ सलिल कुमार पटेल ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना इस दौरान उनके समक्ष बिजली, पानी, टैक्स, राजस्व आदि विभिन्न विभागों की 30 शिकायतें लेकर पहुंचे जिन्हें गम्भीरता से सुना गया। इनमें से राजस्व विभाग की चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण करने के लिए एडीएम ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम डाक्टर पूर्वा शर्मा, तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार संजीव चौहान, नायब तहसीलदार बबलू कुमार आदि सहित सभी विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
