एन एच 22 पर पीकप भान ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, घटना स्थल पर ही पीकप भान चालक की हुई मौत।

Accident Breaking news News बिहार

मौके पर पहुंची पुलिस,शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा, गाड़ी को किया जप्त।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार के कारण पीकप भान की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गया।
बताया जाता है कि आज शनिवार के सुबह जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के ग्राम कनौदी एन एच 22 ओवर ब्रिज के पास एक ट्रक में पिछे से तेज रफ्तार से चली आ रही पीकप भान ने जबरदस्त ठोकर मारी, ठोकर इतना भयावह था कि पीकप भान चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। मृतक चालक की पहचान बैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआ निवासी रणधीर कुमार बताया गया है।
हालांकि घटना घटित होने पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करने एवं प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए जाने की भी बात सामने आई है, परंतु घटना की सुचना प्राप्त होते हैं मौके पर पुलिस पहुंच सुझबुझ का परिचय देते हुए हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर,शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
वहीं कड़ौना थाना अध्यक्ष देवकांत वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान चालक की लाइसेंस से पता चला, तथा मृतक के परिजनों को सुचना दे दी गई है,परिजन वहां से जहानाबाद की ओर चल दिए हैं।
वहीं उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक पटना से दुध लोड कर गया जी जा रहा था,रात में बातचीत हुई थी, बताया गया कि पीकप भान से प्रतिदिन दुध पटना से गया जी जाता था।
वहीं उन्होंने बताया कि घटना का कारण ट्रक में कुछ खराबी के फलस्वरूप धिरे धिरे जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार से चली आ रही पीकप भान ने पिछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मारी फलस्वरूप चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। उन्होंने बताया फिलहाल पीकप भान को जप्त कर ली गई है, तथा जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है।