
जागरुक छात्र एवं छात्राएं ही सशक्त समाज का भविष्य।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -नगर प्रखंड क्षेत्र के इंटर स्तरीय प्रवेशिका विद्यालय परसबिगहा मेंआपरेशन विधि पालक युवक के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति आम जनों एवं खासकर युवाओं तथा छात्रो को जागरूक कर , साइबर ठगी से लोगों को जागरूक किया जाना है।
पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार पुलिस दीदी टीम (अभया ब्रिगेड)की टीम ने उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल साइबर अपराधी नई -नई तकनीकों का उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर छात्रों को जागरूक होने की बहुत ही आवश्यक है।साइबर ठगों द्वारा ओनलाइन बैंकिंग फ्राॅड,फर्जी काॅल,ओ टी पी एवं यू पी आई धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वेबसाइट सहित अन्य से संबंधित बातों को विस्तार से जानकारी दी। वहीं उन्होंने बताया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ बैंक संबंधित जानकारी या ओ टी पी या पासवर्ड साझा ना करें।

उन्होंने छात्रों से कहा कि आप सभी अपने अपने अभिभावकों के साथ समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
पुलिस दीदी ने महिलाओं को भी जागरूक करने के उद्देश्य से छात्रों को महिला सशक्तिकरण के सम्बंध में जानकारी दी तथा मानव व्यापार की रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं महिला उत्थान से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा किया।
वहीं कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, गणमान्य एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

