मासिक अपराध गोस्ठी में पुलिस अधीक्षक ने दिया आवश्यक निर्देश।

Breaking news News बिहार

विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रोको टोको अभियान सतत् चलाने पर दिया जोर।

लंबित कांडों का निष्पादन में लाएं तेजी -पुलिस अधीक्षक।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक काफी तत्पर है।
आज गुरूवार को मासिक अपराध गोस्ठी “ग्राम प्लेक्स” भवन में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
अपराध गोस्ठी के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया कि कानून से बचने वाले अपराधियों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मासिक गोष्ठी में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था, लंबित कांडों की समीक्षा की गई।
वहीं उन्होंने बताया सभी थाना अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि हत्या,लूट, डकैती, रंगदारी, महिला एवं बाल अपराध जैसे जघन्य मामलों में कोताही न बरतें,साथ ही कांडों का निष्पादन त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करें, ताकी पिड़त परिवारों को समय पर न्याय तथा अपराधी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।


वहीं सभी थाना अध्यक्षों को लंबित वारंट/कुर्की जप्ती के निष्पादन में तेजी, संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्ती, एवं रोको टोको अभियान प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस की सतत् तैनाती सुनिश्चित करने एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की हिदायत दी गई।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी -2 कृति कमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, यातायात,साइबर सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक,सभी अंचल निरीक्षक सहित सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।