हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया समीक्षात्मक बैठक।

Breaking news News बिहार

जन भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक स्तर पर आयोजन करने का दिया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला पदाधिकारी, छिरिङ वाई भूटिया ने “हर घर तिरंगा” अभियान-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की
।बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, राष्ट्रीय ध्वज वितरण, तिरंगा यात्रा, जनभागीदारी तथा विभागवार दायित्वों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताई कि कि 09 अगस्त से 17 अगस्त, तक चलने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक घर, प्रत्येक पंचायत एवं प्रत्येक सरकारी संस्थान की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं उन्होंने बताई कि
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड में लगभग 4,000 राष्ट्रीय ध्वजों का क्रय एवं वितरण किया जाएगा। जिले में राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण ग्राम पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि निर्देश दिया गया है कि जीविका दीदियों द्वारा निर्मित राष्ट्रीय तिरंगों का व्यापक स्तर पर वितरण किया जाए। यह पहल न केवल “हर घर तिरंगा” अभियान को गति देगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को भी सशक्त संदेश देगी।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि निर्देश दिया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर संपर्क अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं तिरंगा वितरण अभियान चलाया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका, विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा संगठनों, मेरा युवा भारत, खेल क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों एवं नागरिक समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं
दिनांक 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माननीय प्रभारी मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। यात्रा हॉस्पिटल मोड़ से गांधी मैदान तक निकाली जाएगी, जिसमें सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की सहभागिता से तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी जिसमें जन भागीदारी के लिये आम जनों को आमंत्रित किए जाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे 09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तथा अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाकर “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।
समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , कार्यपालक पदाधिकारीगण एवं अन्य उपस्थित थे।