
रजौली
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-04 का एक पीड़ित युवक,विवादित जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन निर्माण कार्य रोकने के लिए दर-दर भटक रहा है।पीड़ित स्व. बद्री ठाकुर के पुत्र संजय ठाकुर ने बताया कि थाना संख्या 184 में नया खाता संख्या 259 के प्लॉट संख्या 89 तीन डिसमिल,खाता संख्या 164 के प्लॉट संख्या 91 में तीन डिसमिल एवं खाता 238 के प्लॉट संख्या 90 में तीन डिसमिल,कुल 9 डिसमिल विवादित जमीन है,जिसपर टाइटल सूट संख्या 114/12 चल रहा है,जो अभी न्यायालय में लंबित है।इसके बावजूद जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर पड़ोसी स्व. प्रसादी यादव के पुत्र शंभू यादव,छोटू यादव एवं उमेश यादव आतुर है।पीड़ित ने बताया कि जमीन पर उक्त लोगों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था,जिसका विरोध किए जाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई।इसकी लिखित शिकायत बीते 30 जुलाई को थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार से भी की गई थी।थाना में शिकायत किए जाने के बाद पुलिस बलों के द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाने को निर्देशित किया था।पीड़ित ने बताया कि विवादित भूमि पर जबरन कब्जा करने को लेकर अंचलाधिकारी को भी डाक के माध्यम से कागजातों के साथ सूचना दी गई है।इसके बावजूद शंभू यादव,छोटू यादव एवं उमेश यादव द्वारा दबंगतापूर्वक विवादित भूमि में निर्माण कार्य किया जा रहा है।