नीलगाय के बचाने में उच्च विद्यालय प॑डौल के प्राधानाध्यापक सड़क दुघर्टना में घायल।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद से विद्यालय जाने के क्रम हूई मोटरसाइकिल पलटी,सदर अस्पताल रेफर।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

रतनी— विद्यालय जा रहे एक शिक्षक उस वक्त दुर्घटना का शिकार हो गए जब सामने अचानक नीलगाय पहुंच गया,और नीलगाय को बचाने के क्रम में खुद शिक्षक दुर्घटना का शिकार हो गए। जिन्हें घायलावस्था में ग्रामीणों ने पी एच सी शकूराबाद लाया, जहां डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार मोटरसाइकिल से जहानाबाद से विद्यालय जा रहे थे। शकूराबाद बभना रोड मे ज्योंहि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा के पास पहुंचे तो अचानक सामने नीलगाय आ पहुंचा।तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी सम्भल नही पाया,और नीलगाय बचाने के क्रम में खुद दुर्घटना का शिकार हो गए। जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद लाया। जहां डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।