
सन्नी राज एक कर्त्तव्यनिष्ठ एवं कार्य के प्रति हमेशा रहे सजग -थाना अध्यक्ष
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
रतनी – कहते हैं विदाई के वेला बड़ा ही मार्मिक होता है। चाहे विदाई किसी का हो।
इसी कड़ी में शकूराबाद थाना में पदस्थापित अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज की जहानाबाद जिला से नवगछिया जिला बल मे पदास्थपना होने के उपरांत, शकूराबाद थाना परिसर में, स्थानांतरण होने पर एक सादे समारोह में विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई।
वही थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि सन्नी राज अग्नि शमन कर्मी के साथ साथ एक कुशल चालक के रूप में अपनी डियूटी बखुबी निभाई। सन्नी राज बड़ी ही कुशलता से डियूटी को निभाई। इनके यहां से जाने से लोगों को सदा याद सताएगा। वही उन्होंने कहा कि सन्नी राज एक कर्त्तव्यनिष्ठ तथा जब भी आग लगने की सूचना पर फ़ौरन घटना स्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया।किसी को किसी तरह से शिकायत का मौका नहीं दिया। लेकिन सरकार के नियमानुसार स्थानांतरण के उपरांत पदस्थापित जगह पर अपना योगदान देना भी आवश्यक है।ये जहां रहे अपने कर्तव्य पर आरुढ़ रहते हुए कार्यकुशलता से लोगों को प्रभावित करते रहे यही कामना है।
वही थाना अध्यक्ष ने अग्नि शमन कर्मी सन्नी राज को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए विदाई की, तथा विदाई के अवसर पर सभी थाना के कर्मीयों ने भी शुभ कामना देते हुए विदा किया।
