चंपारण की खबर::संस्कार और संस्कृति की रक्षा भाजपा कर रही है, सदस्यता का चल रहा है महापर्व: मंत्री

Breaking news News बिहार




मोतिहारी/राजन द्विवेदी।

शहर के बरियारपुर स्थित आर०सी० वाटिका में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य
मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं सांसद सह पूर्व केंद्रीय
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह मौजूद थे। जिलाध्यक्ष श्री अस्थाना के अतिथियों का स्वागत के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित दायित्वधारियों ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने उपस्थित पांच लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। उसके बाद अपने संबोधन में मंत्री श्री दुबे ने कहा कि देश भर में सदस्यता का महापर्व चल रहा है। यह अभियान डिजिटल है लेकिन मैनुअल भी सदस्यता का आवेदन करना है।
भारत के संस्कार और संस्कृति की रक्षा भाजपा कर रही है। विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही है। और ऐसी ही राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा का यह सदस्यता अभियान है। हमारे कार्यकर्ता पूरे गर्व और उत्साह के साथ इस अभियान में लगे हुए हैं।


उन्होंने कहा कि अगर हम इस सदस्यता अभियान को सफलता से पूरा कर लेते हैं तो आने वाले चुनाव में सहजता से विजय पताका फहरा लेंगे।
श्री दुबे ने कहा कि 2047 में विकसित भारत के पूर्व करने के महायज्ञ में हम सब अपना योगदान देने को संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्व- समावेशी होगा। इसका मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचाराधारा का जनता के बीच विस्तार करना है।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा अपने राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ सबसे अलग है। भारत माता की वैभव गाथा से जुड़ने की इच्छा रखने वाले हर जाति, हर वर्ग और हर धर्म के लोगों को ही भाजपा का सदस्य बनाना है और हमारा लक्ष्य मोतिहारी संगठन जिला को बिहार प्रदेश में प्रथम बनाने का है।
श्री सिंह ने कहा कि एक सितंबर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण और एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा।
कार्यक्रम में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, जिला प्रभारी वरूण सिंह, मुख्य पार्षद नगर पंचायत केसरिया रिंकू पाठक, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन राजन मिश्रा, महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय, योगेन्द्र प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, प्रवक्ता संजीव सिंह एवं सुधांशु रंजन, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला संयोजक सोशल मीडिया पंकज सिन्हा, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ० अरुण कुमार, जिला संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अनिल वर्मा, जिला संयोजक आईटी ऋषभ झा, जिलाध्य यहक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, संगीता चित्रांश सहित सभी मंडलों और सभी मंच, मोर्चों और प्रकोष्ठों के दायित्वधारी उपस्थित थे।