
*इफ्तार के द्वारा दिया गया सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश*
शहर के कुंती नगर स्थित खेल मैदान में रमजान के इस पाक महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह दावत ए इफ्तार नवादा के चर्चित शिक्षाविद एव समाजसेवी, मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह के सौजन्य से आयोजित की गई। सबसे पहले दावत एक तार में शामिल होने वाले सभी रोजगार को
गमछा और गुलाब का फूल देकर डॉ॰अनुज सिंह सिंह के द्वारा स्वागत किया गया।मौके पर उपस्थित डॉ अनुज सिह ने रमजान के इस पाक महीने में सभी रोजेदार भाइयों को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि रमजान एक पाक महीना है और मान्यता है कि इस महीने की जाने वाली हर दुआ कुबूल होती है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से पिछले कई वर्षों से हर वर्ष रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है।इस दौरान मगरिब की अजान से पहले एक साथ हाथ उठाकर अल्लाह की रजामंदी एवं मुल्क में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी।दावते ए इफ्तार पार्टी में शामिल इस्लाम धर्मावलंबियों ने कहा कि इस्लाम में सबसे बेहतर और पाक रमजान का माह होता है।इस महीने में मुस्लिम समुदायों के लोग रोजा रखते हैं और साथ में नमाज कुरान और पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं।इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा गरीबों में खैरात, जकात, दान करते हैं।छोटी दरगाह के मोहम्मद अरमान हुसैन राही ने कहा कि यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है।इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत बरसाता है।

रोजेदारों ने कहा कि जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है।अल्लाह उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। अल्लाह ताआला रमजान माह में एक नेकी के बदले 70 गुना सबाब बढ़ा देता है। मौके पर उपस्थित रोजेदार में से मास्टर शफीर खान ने कहा कि इस आयोजन ने साबित किया है की एकजुटता से किसी भी समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है । समा सभी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दावत हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है।डॉ॰ अनीश खान, हयाज अहमद, मोहम्मद अरमान आदि ने कहा कि यह वर्तमान समय की मांग है। इस इफ्तार पार्टी में नवादा सहित आसपास के गांवों के हिंदू एवं मुस्लिम पक्ष के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। इफ्तार में मोहम्मद फैयाज अहमद उर्फ प्यारे जी भदौनी ,नौशाद आलम अंसार नगर , जाहिर अनवर , समाजसेवी शफीर खान, एजाज अहमद, डॉ अनीश खान, डॉ रियाज खान, तारिक खान, मोहम्मद चुन्नू, मोहम्मद छोटू,मोहम्मद रिजवान आलम अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, मोहम्मद गुलाम मुस्तफा भदौनी,अबू सलीम वारसी अंसार नगर , मो राजा साहब इस्लामनगर, मो अनु मलिक , मो मास्टर जाहिर अनवर भदौनी ,एमडी अंसारी , पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश सिंह ,समासेवी बिपिन कुमार ,सोनू कुमार ,अरुण कुमार ,बलराम कुमार, अनि रुद्र सिंह दिलीप कुमार ,शिवम कुमार, नीरज कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम एवं हिंदू पक्ष के लोगों ने शिरकत की। अंत में डॉ अनुज के द्वारा तमाम मुस्लिम भाइयों को रमजान एवं ईद की मुबारकबाद दी गई रमजान के अवसर पर दावत ए इफ्तार में शामिल हुए और सभी अल्पसंख्यक समाज के भाइयों ने डॉ॰ अनुज सिंह का शुक्रिया अदा किया।

