
दीपक एवं योगेश के शतक से नवादा जीता
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नालंदा की पावापुरी में आयोजित इंटर डिस्टिक अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज नवादा का मुकाबला शेखपुरा की टीम से हुआ। नवादा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। नवादा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दीपक कुमार ने शानदार शतक 104 रन बनाए एवं योगेश पटेल ने भी शतक 100रन बनाया ।उसके अलावे हर्ष कुमार ने भी 52 रनों का योगदान अपने टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए शेखपूरा की गेंदबाज कन्हैया एवं राहुल ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन ही बना सकी ।शेखपुरा की तरफ से बल्लेबाज सचिन कुमार ने 89 आदित्य ने 37 जबकि संजीव ने 40 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नवादा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदर्श पांडे ने शानदार चार विकेट झटके जबकि दीपक एवं सुमन सौरभ ने भी दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से नवादा की टीम ने शेखपुरा की टीम को 124 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया ।आज के मैच में शानदार शतक बनाने वाले दीपक को बीसीए मैनेजर मनीष आनंद एवं शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव के द्वारा मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। नवादा की बड़ी जीत पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी,उपाध्यक्ष रंजन कुमार सचिव राकेश कुमार, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे ,क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष गोविंद चयनकर्ता सुभाष प्रसाद, विकास कुमार मैनेजर श्याम देव कुमार, बबलू वर्मा ने टीम को बधाई दी।
