
परिजनों को घर में बनाया बंधक, आराम से सम्पत्ति चुरा भागने में रहा सफल।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले से एक बड़ी ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर हथियार के बल पर परिजनों को बंधक बना नगदी रुपए सहित लाखों रुपए की ज़ेवरात सहित अन्य समान आराम से चोरी कर भागने में सफल रहा।
एक तरफ पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान सभी थाना को रात्रि गस्ती एवं चौकस तथा चौकन्ना रहने की हिदायत दे रखी है, तो दुसरी तरफ जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के महज थाना से मात्र तीन सौ मीटर की दुरी पर बीते शुक्रवार की रात्रि टेहटा बाजार स्थित काली मंदिर के पास एक घर में करीब एक बजे पांच छः की संख्या में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर हथियार के बल पर एक दिव्यांग महिला एवं तीन बच्चों को बंधक बनाकर करीब 7 लाख रुपए मुल्य के जेवरात लुट कर घटना का अंजाम दिया।

वहीं पिड़ित परिवार आषुतोष ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात्रि करीब एक बजे घर के पीछे से लगभग पांच छः की संख्या में हथियार से लैस अपराधी घर में घुस गया, और हथियार के बल पर दिव्यांग महिला तथा तीन बच्चों को बंधक बना घर में बंद कर दिया। वहीं अपराधियों ने परिजनों को धमकी दी कि अगर समान नहीं दिया तो गोली मार देंगे,भय के साए में महिला ने चाभी सौंप दिया, फलस्वरूप चोरों ने आराम से घर में रखा बक्सा को खोल खोल कर एक लाख रुपए नगद सहित सोने चांदी के सात लाख रुपए के जेवरात ले भागने में सफल रहा।
वहीं घटना की सुचना टेहटा थाना को दिया गया, वहीं उन्होंने बताया कि सुचना के करीब चार घंटे के बाद पुलिस पहुंची। वहीं आषुतोष ने बताया कि मां और पिताजी दिव्यांग है जो बाहर में नौकरी करते हैं,और तीन बच्चे हमलोग घर में मौजूद थे,जो सभी डरे तथा सहमें हुए हैं। वहीं बाजार के लोगों का कहना है कि इस घटना को लेकर सारे लोग भयभीत हैं, चुकी घटना थाना से महज़ करीब मात्र तीन सौ मीटर की दुरी पर घटी है।
वहीं थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है, तथा बताया कि जल्द ही मामला का उद्भेदन कर अपराधी को गिरफतार कर लिया जाएगा।
