पुन पुन नदी के तट पर पांच दिवसीय रामचरित मानस पाठ में श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भीड़।

Breaking news News बिहार


ईश्वर की भक्ति ही मानव को स॑पूर्ण बंधनों से करती है मुक्त -साध्वी अमृता

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -कि॑जर-दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पुनपुन नदी के तट पर किंजर ग्राम में चल रहे पॉच दिवसीय श्री राम चरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ में डॉ अमरजीत यादव , अध्यक्ष, बाल अधिकार संरक्षण आयोग बिहार सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर चौथे दिन की कथा आरंभ हुई। सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी अमृता भारती जी ने समझाया कि ईश्वर की भक्ति ही मानव को संपूर्ण बंधनों से मुक्त करती हैं, ईश्वर की भक्ति का सही तरीका कोई खुद से नही समझ सकता है, इसके लिए जरूरी है कि पहले ईश्वरीय शक्ति का साक्षात्कार किया जाए क्योंकि श्री राम चरित मानस में तुलसीदास जी कहते हैं कि बिना देखे विश्वास नहीं होता और बिना विश्वास के प्रेम नही होता और बिना प्रेम के भक्ति दृढ़ नहीं हो सकती। और यही भक्ति का धन इंसान के साथ जाता है।

भक्ति रुपी धन को कोई लूट भी नहीं सकता यह धन दिन प्रति दिन बढ़ता ही जाता हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाहरी चर्म चक्षु इस नश्वर जगत को ही देखा पाता हैं मगर जब पूर्ण आध्यात्मिक गुरु से ब्रह्मज्ञान मिलता है तो ईश्वर तत्व के प्रकाश स्वरुप परमात्मा का दर्शन का ज्ञान होता है और आज के समय में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी यह ज्ञान निःशुल्क प्रदान कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को भी उन्होंने ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के लिए आह्वान किए। स्वामी वीरेंद्रानंद जी ने आगे समझाया कि सच्ची भक्ति ही मानव को जीवन रहते हुए मुक्त कर सकता हैं उन्होंने समझाया कि भक्ति बिना सब सुख ऐसा हैं जैसे लवण बिना कोई पकवान हो। लवण के बिना कोई पकवान कितना फीका लगता है वैसे ही भक्ति के बिना जीवन सुना रह जाता है। पूर्ण गुरु को पाकर ही भक्ति प्राप्त की जा सकती हैं


क्षेत्र के कुर्था नगर परिषद अध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव अनिल कुमार सिंह चंदन कुमार सिंह सुनील कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग इस आयोजन का लाभ उठा रहे हैं