जंगली माता मंदिर के पास गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Breaking news News बिहार



शिवहर, प्रतिनिधि।

शहर के पिपराही रोड स्थित पुराने बस स्टैंड से जंगली माई जाने वाले मार्ग पर पुल के समीप एक गड्ढे से 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के पास से नशीला पदार्थ और इंजेक्शन बरामद हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक पूरनहिया थाना क्षेत्र का निवासी हो सकता है। पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।