
बिहार प्रभारी मनीष कुमार
– निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करना है संस्था का उद्देश्य: अध्यक्ष
मोतिहारी। सपही स्कूल परिसर में रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी व आरसीसी सपही की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सकों ने कुल 145 लोगों का सभी प्रकार की बीमारिया जैसे हृदय संबंधी , चर्म रोग, पेट रोग, औरतों से संबंधित परेशानी, दांत से संबंधित समेत अन्य बीमारियों की जांच की। इस कड़ी में हरिराम हॉस्पिटल प्रा० लि ० की तरफ़ से ईसीजी की सुविधा भी दी गई । इसमें युवा व बुजुर्ग दोनों शामिल थे। चिकित्सक के रूप में मौजूद डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. रंभा पांडेय, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनुराग अमर, डॉ. दिव्यम दीप व डॉ. सुबोध सिंह ने लोगों की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक टिप्स भी दिए। शिविर का नेतृत्व रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रोटरी क्लब निरंतर अभियान चला रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है। शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को बीमारियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या सुधारने व खान-पान में विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी है। कहा कि सुबह वॉक करने के साथ संतुलित आहार लें, ताकि बीपी, शुगर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचा जा सके। जांच के बाद लोगों को दवा ऑन द स्पॉट मिल गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच शिविर में पहुंचे लोगों ने नेक कार्य को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए रोटरी क्लब और आर सी सी सपही के प्रति अपनी सराहना व प्रशंसा प्रकट की। मौके पर रो० राजीव जयसवाल, रो० रोहित साह, रो० विनोद सिंह, रो० विभूति नारायण सिंह, रो० धर्मेंद्र सिंह, रो० डॉ. सुबोध कुमार सिंह, रो० डॉ. अनुराग अमर आदि उपस्थित थे।

