
गम्भीर बिमारियों में उपयोग होने वाली दवा होगी सस्ती।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने आज संसद भवन में वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया।
बजट के प्रमुख घोषणाओं में 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 काॅलेजो में कंटेंट क्रिएटर लैब,करीब 500 जिलों में लड़कियों के लिए हाॅस्टल एवं टियर 2-3 शहरों के लिए 12-2 लाख करोड़ का विकास पैकेज तथा मत्स्य पालन और पशुपालन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
वहीं परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बड़ा कदम उठाया गया है ।
पर्यावरण एवं अनूकूल तेज यात्रा को लेकर 7 नई हाई तेज स्पीड रेल काॅरिडोर की घोषणा की गई है जो निम्न काॅरिडोर है -मुम्बई -पुणे, हैदराबाद -पुणे, बैंगलूरू -हैदराबाद, चेन्नई -हैदराबाद, चेन्नई -बैगलूरु, दिल्ली -वाराणसी, एवं वाराणसी -सिलिगुड़ी।
वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों को बड़ी राहत देने वाली बात कही है। कैंसर से पिड़ित गम्भीर बिमारियों में उपयोग होने वाली 17 महत्त्वपूर्ण दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पुरी तरह से समाप्त कर दी गई है। जिससे ज्यादा किमत वाली दवाओं की किमत कम हो जाएगा।इस तरह लाखों कैंसर जैसे बिमारी से जुझ रहे लोगों को आर्थिक सहायता या बोझ कम जाएगा। वहीं 7 तरह के दुर्लभ बिमारियों की दवाओं एवं स्पेशल मेडिकल फूड पर भी पर्सनल इम्पोर्ट के लिए डिप्यूटी फ्री कर दी गई है।
वहीं चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 नई आॅल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद खोलने की घोषणा की गई है जो आयुर्वेद शिक्षा, रिसर्च, क्लिनिकल ट्रायल और ट्रेनिंग को मजबूती मिलेगी।
इस बजट में टेक्सपेयर को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स स्लैब और दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे नए एवं पुराने दोनों टैक्स रिजीम में स्लैब वहीं बने रहेंगे।
हालांकि बजट में कुल मिलाकर स्थिरता तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र राहत तो है, फिर भी किसानों,गरीबी से जुझ रहे लोगों के लिए सरकार द्वारा कोई राहत नहीं मिलते देखा जा रहा है।
