मारपीट के मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज, तीन हिरासत में, कार्रवाई प्रारंभ।

Breaking news News बिहार


जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -लहरिया कट साइकल चलाना युवक को महंगा पड़ गया।
घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानी बिगहा के पास की बताई जाती है, जहां बीते शनिवार को शाम करीब पांच/छः बजे एक दम्पति बाईक से रोसतमचक जा रहा था, कि ज्योंहि ज्ञानी बिगहा पुल के पार किया तो विपरीत दिशा से लहरिया कट साइकल चला रहा युवक मोटरसाइकिल से जा टकराया। जानकारी के अनुसार बाईक सवार दम्पति ने साइकिल सवार को डाट लगाई, फलस्वरूप युवक ने नोंक-झोंक कर दिया, जिससे दम्पति ने युवक पर हाथ चला दी।
पिटाई से गुस्साएं युवक ने फोन पर किसी को घटना से सम्बंध में बताया और मारपीट की बात कही।
बताया जाता है कि कुछ ही देर में युवक की ओर से कुछ लोग वहां पहुंच मारपीट करने लगे,इसपर दम्पति भी फोन से परिजनों को सुचित किया, फलस्वरूप दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हो गया जिससे प्रिती कुमारी,अजीत पासवान सहित अन्य लोग भी घायल हो गया। घटना की सुचना पर शकूराबाद थाना की 112 की पुलिस मौके पर पहुंच तीन युवकों को हिरासत में लिया,और घायल को शकूराबाद अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया।
वहीं सुमित्री देवी के लिखित आवेदन पर रौशन कुमार सहित 13 लोगों पर मारपीट करने का प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि, थाना क्षेत्र के ग्राम रोसतमचक निवासी सुमित्री देवी पति प्रेम पासवान के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सुमित्री देवी ने आरोप लगाई है कि मेरी पुत्री प्रिति कुमारी एवं दामाद अजीत पासवान बाईक से मेरे घर आ रहे थे कि, ग्राम चिरैयाटांड़ के मनसोखी युवक लहरिया कट साइकल चलाने के क्रम में मेरे दामाद के बाईक में ठोकर मार दिया,मना करने पर उल्टे गाली गलौज करने लगा, फलस्वरूप मेरा दामाद हाथ चला दी, जिससे ग़ुस्सा में आकर मोबाइल से फ़ोन कर कुछ युवकों को बुला लिया,और मारपीट कर बुरी तरह से मेरे दामाद अजीत एवं पुत्री प्रिति को घायल कर दिया।घटना की सुचना पर जब हमलोग भी पहुंचे तो हमलोग पर भी हमला कर दिया, जिससे और लोग घायल हो गया है।

वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सुचना पर तत्काल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले को शांत किया,और तीन युवकों को हिरासत में ले थाना लाया।प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जहानाबाद न्यायालय भेजा गया है, तथा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।