
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना में उस वक्त मुस्कान दौड़ पड़ा,जब खोया हुआ मोबाइल को,वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ पड़ी।
यहां यह बता दें कि बिहार सरकार ने एक मुस्कान योजना के तहत् खोए हुए मोबाइल को पुलिस द्वारा बरामद कर,असल उपभोक्ता को मोबाइल वापस कर चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रही है।
वही थाना अध्यक्ष अनन्त कुमार ने बताया कि आज दो लोगों को खोया हुआ मोबाइल वापस किया गया है। वही उन्होंने बताया कि दोनों लोगों को एक वर्ष पूर्व मोबाइल खो गया था, जिन्होंने थाने में मोबाइल खो जाने की लिखित आवेदन दिया था।आज वे लोग अपने मोबाइल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। वही उन्होंने बताया कि अबतक वैसे सात मोबाइल को बरामद कर वापस लौटाया गया है।

