चंपारण की खबर::आम के पेड़ से लटका मिला शव, हत्या है आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Breaking news News बिहार

घटना स्थल से युवक का चाभी सहित बाइक बरामद

मोतिहारी, उमेश कुमार।

जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित मंगलापुर रामजानकी मठ के बगीचा में सोमवार की सुबह आम के पेड़ से लटकते युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान बरवा पंचायत के वार्ड दस स्थित सिकन्दर पुर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के  35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में है। मृत युवक दो भाई मे बड़ा था और जीवन यापन के लिए लोगों के घरों में पेंट करने का काम किया करता था। उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हूं । बताया गया है कि युवक पूर्व से नशे का आदी था। इधर कुछ दिनों से अपने घर पर रात्रि मे देरी से आया करता था। जिसको लेकर स्वजनों ने उसे समय से घर लौटने के लिए समझाया करते थे, जिससे वह नाराज चल रहा था। रविवार की रात्रि को उसके परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन वह घर नहीं लौटा। जिसके कारण परिवार के लोग  रात भर परेशान रहे। जैसे ही सोमवार  को इस घटना की सूचना स्वजनों को मिली घर में कोहराम सा मंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पेड़ से उतारा और उसके जींस पैंट के पैकेट से एक सेल फोन बरामद किया। समाचार लिखें जाने तक इस मामले मे परिजनों ने पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया था।