चंपारण की खबर::पश्चिम चंपारण सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ आयोजन

Breaking news News खेल खुद बिहार


मोतिहारी, राजन द्विवेदी।


जिले के सुगौली में  महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम, महादेव टोला सुगौली में सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ संजय जयसवाल,  विधायक बबलू गुप्ता,  विधायक विशाल शाह, पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एवं  जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 में एथलेटिक्स, कबड्डी, रस्साकस्सी एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, बनकटवा, छौड़ादानो, आदापुर, बंजरिया के विद्यालय के छात्र-छात्राओं  ने अधिक से अधिक संख्या भाग लिया। प्रतियोगिता में मंच संचालन अरविंद कुमार शारीरिक शिक्षक ने किया। वही कबड्डी वालीबाल एथलेटिक्स रस्साकस्सी खेल विद्या में संबंधित खेल के सचिव एवं अन्य तकनीकी पदाधिकारी ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप शराफ़, अशोक पांडे, राम इकबाल प्रसाद ,अंकुर चौधरी, अली हसन, विकास शर्मा, नारायण प्रसाद, संजय संजू, विजय जायसवाल व संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।
–  प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं


कबड्डी बालिका अंडर 19 आयु वर्ग में रेशमा देवी प्रोजेक्ट स्कूल रामगढ़वा विजेता जीएमएस सुगौली लैन हिंदी ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
एथलेटिक्स में बालक 200 मीटर में प्रथम- कमलेश कुमार जुनून फिजिकल एकैडमी सुगौली, द्वितीय-मालवद्दीन आलम  सीताराम प्लस टू हाई स्कूल लाल सरैया, तृतीय- अनिकेत कुमार  करमवा।
एथलेटिक्स 200 मी बालिका वर्ग में प्रथम निभा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर पटनी, द्वितीय कुमंती कुमारी एमजेके क्लब सुगौली
तृतीय अर्चना कुमारी जुनून फिजिकल अकैडमी सुगौली
एथलेटिक्स 400 मीटर बालक वर्ग में विवेक कुमार प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय एवं शरीफ आलम तृतीय।
एथलेटिक्स 400 मी बालिका वर्ग में आशा कुमारी प्रथम एमजेके क्लब, अर्चना कुमारी द्वितीय जुनून फिजिकल अकैडमी, पल्लवी कुमारी तृतीय आरडीपी रामगढ़वा।
वही शॉटपुट बालक वर्ग में प्रथम आबिद राजा एमजेके क्लब सुगौली, द्वितीय राजीव कुमार रक्सौल एवं तृतीय शुभम कुमार एमजीके क्लब सुगौली।
लंबी कूद में विरकेश्वर कुमार नंद हाई स्कूल प्रथम, मिथिलेश कुमार नंद हाई स्कूल द्वितीय, गुरप्रीत कुमार नंद हाई स्कूल तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रस्साकस्सी बालक वर्ग में  जीएमएस सुगांव विजेता एवं  कैंब्रिज स्कूल रक्सौल उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
वही रस्साकस्सी बालिका वर्ग में रेडियंस बालिका एकेडमी सुगौली की टीम विजेता एवं जुनून फिजिकल अकैडमी सुगौली की टीम विजेता बना।