
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिले के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में शान्तिपूर्ण कराने को लेकर जीतना थाना परिसर में सोमवार को नेपाली पुलिस व बिहार पुलिस की संयुक्त बैठक की गई। नेपाल के बेलदारी चौकी प्रभारी पूर्ण बहादुर तमांग व नेपाल पीपारपती चौकी प्रभारी सुभाष प्रसाद कुर्मी के साथ थानाध्यक्ष सुधीर कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने में सहयोग देने व सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त पेट्रोलिंग करने। दोनों देशों के अपने अपने क्षेत्रों में असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने। तस्करी पर रोक लगाने। बार्डर पर दोनों तरफ लगातार सघन जांच अभियान चलाने आदि पर सहयोग के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद नो मेन्स लैंड पर दोनों देशों की पुलिस ने संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग का भी आरम्भ किया। पैदल पेट्रोलिंग कर सीमा पर शान्ति का संदेश दिया गया।