
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां भाजपा द्वारा बिहार बंद करवाने सड़क पर उतरे महिला कार्यकर्ताओं ने एक महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता कर डाली। महिला शिक्षिका की दोष इतना ही है कि प्रधानमंत्री के जुमले वाजी पर टिप्पणी कर दी। फिर क्या था भाजपा महिला कार्यकर्ताओं एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता करते हुए, हाथापाई पर उतर आई। वही भाजपा की इस तरह की व्यवहार से महिला शिक्षिका स्तब्ध रह गई।एक विडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि महिला शिक्षिका के साथ महिला ही किस तरह से व्यवहार कर रही है। वही नहीं वहां मौजूद भाजपा समर्थकों द्वारा महिला को मारपीट करने की धमकी दी जा रही है।

गलिमत रही कि मौके पर पुलिस पहुंच महिला शिक्षिका को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से किसी तरह छुड़ा अपने साथ लेकर चली गई।
मामला किसी भी तरस का हो, लेकिन लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने की आजादी है। कोई भी अपनी बात यदि साझा करता है, तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र की खुबसूरती तभी बनती है।यैसा नहीं कि यदि किसी भी पार्टी के सम्बन्ध में कुछ बोले तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाए।
वही कुछ लोगों ने बताया कि लोकतंत्र का खुल्लम खुल्ला उलंघन कर अपना सिक्का जामना चाह रहा है, आने वाली विधानसभा के चुनाव में जनता सबकी हिसाब बराबर करने का मुड बना रखा है।