ब्राह्मण कॉउंसिल ऑफ इंडिया ने की नई नियुक्तियाँ, जिले में संगठन को मजबूती देने पर जोर

Breaking news News बिहार

दरभंगा, 2 सितम्बर।

ब्राह्मण समाज के हित में सक्रिय सामाजिक सहभागिता और निष्पक्ष कार्य करने की क्षमता को देखते हुए ब्राह्मण कॉउंसिल ऑफ इंडिया की बिहार इकाई की कोर कमेटी ने जिले में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की हैं।

जिला उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार चौधरी, पवन कुमार झा (शांडिल्य), पवन कुमार राय, विजय चौधरी, अजय कुमार उर्फ विवेक भाई, हेमकांत मिश्र, राजेश कुमार ठाकुर, नवजीवन कुमार चौधरी और डॉ. चंद्रशेखर झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं जिला महासचिव के पद पर राजकुमार झा, धर्मदेव कुमार झा (जिला परिषद सदस्य), मनमोहन झा (अधिवक्ता) और हरि कृष्ण झा को नियुक्त किया गया है।

जिला सचिव पद की जिम्मेदारी करेंदेव झा, गोपाल चौधरी, प्रशांत कुमार चौधरी, विकास राय, नितीश झा (धीरज), इंद्रमोहन चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, बिपिन कुमार झांगरा, संजय कुमार झा, राहुल कुमार झा, राम मनोज ठाकुर और दीपक ठाकुर को सौंपी गई है।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शंकर कुमार झा, कृष्ण कुमार मिश्रा, राम कुमार झा, मोहन कुमार चौधरी, गोबिंद कुमार झा, कन्हैया चौधरी और लाल कान्त झा सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।

कोर कमेटी ने भरोसा जताया है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।