जहानाबाद के गांधी मैदान में बिहार एवं जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति पर सा॑स्कृतिक एवं पत॑ग उत्सव का किया गया आयोजन।

Breaking news News बिहार


कला एवं स॑स्कृति एवं युवा विभाग, द्वारा किया गया कार्यक्रम में दही चुड़ा का लोगों ने उठाया लुत्फ।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को गांधी मैदान में मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद्,डॉ० प्रमोद कुमार के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय गांधी मैदान में मकर संक्रांति महोत्सव का द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।


मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्राओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की। राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद के छात्राओं द्वारा समूह नृत्य एवं समूह गायन, मुरलीधर इंटर स्तरीय विद्यालय, जहानाबाद का समूह नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
जिला पदाधिकारी ने सभी जिलेवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए अपने संबोधन में कहा कि पौष मास में जिस दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होता है उस दिन मकर संक्रांति मनाया जाता है। यह शुभता और समृद्धि का संकेत देता है। लोग गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही यह एक विशेष खगोलीय घटना भी है।यह पर्व सूर्य देवता को समर्पित है। इसके साथ-साथ सामाजिक मेल-जोल का प्रतीक है। यह पर्व सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह पर्व किसानों के लिए नई फसल के आगमन का प्रतीक है, जिससे हमारे जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती हैं।


माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद् , डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, जिला कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष, अजय कुमार देव, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य धीरज कुमार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य अनिल ठाकुर सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, अपर समाहर्ता, ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी धनंजय त्रिपाठी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता शिल्पी आनंद, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा कंचन कुमारी झा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, माला कुमारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण द्वारा पतंग उड़ाया गया।
साथ ही मकर संक्रांति महोत्सवके अवसर पर चुड़ा – दही भोजन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जिला खेल भवन सह व्यायामशाला, में आयोजित किया गया, जिसमें माननीय जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, जिले के प्रबुद्ध नागरिक, मीडिया प्रतिनिधिगण, समाज सेवा, विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लेकर चुड़ा दही का आनंद लिया तथा एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामना दी।