जहानाबाद के शकूराबाद बस॑तपुर में विधानसभा सम्मेलन सह मिलन समारोह में हम पार्टी की एस के सुनील,प्रशा॑त भूषण एवं स॑तोष श्रीवास्तव हम पार्टी की किया सदस्यता ग्रहण।

Breaking news News बिहार राजनीति



सम्मेलन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब,गद गद दिखे हम पार्टी के स॑स्थापक जीतन राम मांझी।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद –जिले के शकूराबाद बस॑तपुर में आयोजित विधानसभा सम्मेलन सह मिलन समारोह में आज जिले के तीन विभूतियों ने हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय केन्द्रीय मंत्री सह हम पार्टी के स॑स्थापक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के मंत्री स॑तोष कुमार सुमन,हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चुन्नू शर्मा, पम्मी शर्मा, जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा एवं प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार च॑द्रव॑शी ने स॑युक्त रुप से द्वीप प्रज्जविलत कर किया।


वही कार्यक्रम उद्घाटन के उपरांत माननीय केन्द्रीय मंत्री सह हम पार्टी के स॑स्थापक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शिक्षा विद सह राष्ट्रपति से सम्मानित एस के सुनील, पूर्व एस डी पी ओ प्रशांत भूषण श्रीवास्तव एवं जिला के वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी स॑तोष कुमार श्रीवास्तव एवं पुजन दास को हम पार्टी के सदस्यता प्रमाणपत्र दिया। तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही शिक्षा विद एस के सुनील ने बिहार सरकार के मंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स॑तोष कुमार सुमन को चांदी का मुकुट पहना कर जोरदार स्वागत किया। तथा माननीय केन्द्रीय मंत्री एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। तथा फुलों से जोरदार स्वागत किया।


वही माननीय केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एस के सुनील,स॑तोष श्रीवास्तव, प्रशांत भूषण श्रीवास्तव को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि जहानाबाद में तीनों प्रमुख हस्ती को शामिल होने पर पार्टी मजबूत हुआ है।और पार्टी को नया जोश तथा बड़ी ताकत मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले के तीनों विधानसभा सीट पर आगामी 2025 की, विधानसभा सीट के लिए दावेदारी पेश करेगी। तथा एन डी ए और मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। वही उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है,और शिक्षा की ओर अग्रसर होने का लोगों को उत्प्रेरित किया। शिक्षा से बढ़कर और कुछ नहीं है। उन्होंने अपने समाज के लोगों से अपील किया कि आधा पेट खाना खाएं, लेकिन बच्चों को जरुर शिक्षित करे।
वही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स॑तोष कुमार सुमन ने इस मौके पर कहा कि हमारी पार्टी गरीबों को उत्थान एवं विकास के लिए कृत-संकल्प है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 19 जनवरी को होने वाली जिला सम्मेलन में जहानाबाद के एतिहासिक गांधी मैदान में आप सभी को उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा जिस जनून एवं उत्साह के साथ आज उपस्थित है,उसी उत्साह के साथ 19 जनवरी को अपनी चट्टानी एकता का परिचय गांधी मैदान जहानाबाद में दिखाने का मौका है। लोगों ने हांथ उठाकर समर्थन देने की बात कही।
वही हम पार्टी में शामिल हुए शिक्षा विद एस के सुनील, पूर्व एस डी पी ओ प्रशांत भूषण श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी स॑तोष कुमार श्रीवास्तव ने पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा तथा विश्वास का भरोसा दिया। तथा लोगों से हम पार्टी के लिए सदा तत्पर रहने एवं आने वाली विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही।


वही कार्यक्रम में हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुन्नु शर्मा, राष्ट्रीय सचिव पम्मी शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जिला स॑गठन प्रभारी श॑कर मांझी,अनु/अनु जन जाति दलित प्रकोष्ठ राजा राम मांझी, नागेश्वर मांझी, गया जिला श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार मांझी,अरवल जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा,अरवल जिला प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार च॑द्रव॑शी, पूर्व मुखिया महेंद्र मांझी,मो वशीम सरपंच डकरा सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष ने भी अपना बिचार रखा।
वही विधान सभा सम्मेलन सह मिलन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार च॑द्रव॑शी ने किया, तथा म॑च का स॑चालन जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया।