*डीआईजी चंदन कुशवाहा पहुंचे शिवहर पुलिस कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन दिए कई अहम निर्देश*

Breaking news News बिहार


विकाश राठौड़
  जिला – संवाददाता एसके लाइव न्यूज संविधान और कानून


SHEOHAR : डीआईजी चंदन कुशवाहा का शिवहर दौरा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। उनके आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया।
डीआईजी ने जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, और यातायात जागरूकता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली माहौल बनाने और 112 सेवा की बेहतर प्रतिक्रिया समय के लिए सराहना की।
बैठक में जिला के विभिन्न थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया। यह दौरा पुलिस प्रशासन के कार्यों को मजबूत करने और जनहित में बेहतर सेवाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा