चंपारण की खबर::तुष्टिकरण की मानसिकता के कारण की देश का विभाजन हुआ : राधामोहन सिंह

Breaking news News बिहार



मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आज आयोजन नगर भवन में किया गया ।जिसकी अध्यक्षता बंगाली समाज के अध्यक्ष अतुल दास एवं संचालन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल वर्मा ने किया।
इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि विभाजन भारत के लोगों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय को इस दिन को याद रखना चाहिए। मरे हुए लोगों को भुला देना उन्हें दूसरी बार मार देना है। इसलिए अपने बलिदानियों को याद रखना उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि इस विभीषिका में मारे गए लोगों का आंकड़ा 5 लाख बताया जाता है लेकिन अनुमानतः यह आकड़ा 5 से 10 लाख के बीच है।
श्री सिंह ने कहा कि तुष्टिकरण की मानसिकता के कारण की देश का विभाजन हुआ। आज के समय में हमें वैसे लोगों को बेनकाब करना होगा जो तुष्टिकरण की राजनीति के कारण बांग्लादेश में हो रहे जुल्म के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना होगा कि जो देश विरोधी मानसिकता रखते हैं और जो मात्र वोट की राजनीति करते हैं उन्हें कभी सत्ता में नहीं आने देना है। आज देश में विपक्षी तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं वहीं हमारे नेता नरेंद्र मोदी संतुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। राह राजनीति सबका साथ सबका विकास पर आधारित है।
कार्यक्रम में विभाजन की विभीषिका पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, अतुल दास, रोविन्द्र नारायण साहा एवं रंगलाल दास ने अपने वक्तव्य दिये।
जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ मयंकेश्वर सिंह, प्रवक्ता बसंत मिश्रा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, मुख्य पार्षद केसरिया नगर पंचायत रिंकू पाठक, राकेश गुप्ता, डॉ० हेना चंद्रा, विनोद कुशवाहा, कार्यक्रम में अधिवक्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षक, डाक्टर, निजी स्कूल के शिक्षक, कॉलेज के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बंगाली समाज के लोग शामिल हुए।