नोआवाॅ मध्य विद्यालय का किचन रुम छत विहिन की झेल रही है दुर्दशा।

Breaking news News बिहार



आख़िर कैसे बनाती है रसोईया मध्याह्न भोजन।

शिक्षा विभाग का पोल खोलता नोआवाॅ मध्य विद्यालय का किचन रुम।

जहानाबाद-रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।


रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र के नोआवाॅ मध्य विद्यालय में बना मध्याह्न भोजन का रुम छत विहिन है।
बताया जाता है कि मध्याह्न भोजन रुम का छत करीब एक बर्ष से छत विहिन है, शिक्षा विभाग भी अनजान हैं।
वही मध्य विद्यालय नोआवाॅ के शिक्षक ने बताया कि इस सम्बंध में लिखित आवेदन देकर मध्याह्न भोजन रुम के छत हेतु कई बार अनुरोध किया गया है,पर॑तु विभाग द्वारा अनसुनी कर दिया जाता है।
वही रसोईया गीता देवी, शीला देवी,बि॑दी देवी ने बताई कि बच्चों को खाना बनाने में काफी कठिनाई होती है।इस तपती धूप में भी रो रो कर खाना बनाती हूं। बरसात के मौसम में पानी में भी॑गकर बनाना पड़ता है। क्या करें कोई भी नहीं सुनते है। वही इस सम्बंध में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से पुछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिक्षा विभाग की यही स्थिति है। वही उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अनेकों विद्यालयो में यही स्थिति है, मैं क्या करूं।
इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की शिक्षा विभाग की दुर्दशा का पोल खोलता दिख रहा है। तथा जिला शिक्षा प्रशासन भी आ॑ख मु॑द कर गहरी नींद में सोया दिख रहा है।