चंपारण की खबर::प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मोतिहारी के कार्यकर्ताओं पर है भरोसा : राधामोहन सिंह

बिहार

चंपारण की खबर:: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मोतिहारी के कार्यकर्ताओं पर है भरोसा : राधामोहन सिंह

बिहार संगे मोदी और मोदी संगे बिहार ”  का वीडियो किया जारी

मोतिहारी /  राजन द्विवेदी। मोतिहारी के गांधी कंपलेक्स स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में आज भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मोतिहारी लोकसभा चुनाव में दसवीं बार चुनाव मैदान में सांसद राधामोहन सिंह को भाजपा नेतृत्व से टिकट देने को लेकर उन्हें फूल-मालाओं और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार, विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, मोतिहारी नगर निगम के उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा सहित अन्य नेता शामिल थे। इस अवसर पर ” बिहार संगे मोदी और मोदी संगे बिहार ”  का वीडियो जारी किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारा दिया अबकी बार बिहार में 40 तो मोतिहारी में मोदी सरकार “। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता ने बिहार के 40 सीटों को जितने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि यहां के कुशल कार्यकर्ताओं की वजह से ही इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुझ पर भरोसा जताया है। उनके भरोसे का कारण भी मोतिहारी के कार्यकर्ता साथी ही हैं। जिनके बदौलत मोतिहारी में हर चुनावी परिस्थितियों को मुकाबला करते आ रहे हैं। जिसके कारण प्रधानमंत्री मोदी जी को मोतिहारी के  हम सभी कार्यकर्ताओं पर उनका विश्वास और बेहतर रूप में कायम हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश अस्थाना तो संचालन पंजाब सिन्हा कर रहे थे। मौके पर महामंत्री मार्तंड नारायण सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मिश्रा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पासवान सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

– बिहार संगे मोदी और मोदी संगे बिहार ”  का वीडियो किया जारी

मोतिहारी /  राजन द्विवेदी।
मोतिहारी के गांधी कंपलेक्स स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में आज भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मोतिहारी लोकसभा चुनाव में दसवीं बार चुनाव मैदान में सांसद राधामोहन सिंह को भाजपा नेतृत्व से टिकट देने को लेकर उन्हें फूल-मालाओं और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार, विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, मोतिहारी नगर निगम के उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा सहित अन्य नेता शामिल थे। इस अवसर पर ” बिहार संगे मोदी और मोदी संगे बिहार ”  का वीडियो जारी किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारा दिया अबकी बार बिहार में 40 तो मोतिहारी में मोदी सरकार “।
इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता ने बिहार के 40 सीटों को जितने की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि यहां के कुशल कार्यकर्ताओं की वजह से ही इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुझ पर भरोसा जताया है। उनके भरोसे का कारण भी मोतिहारी के कार्यकर्ता साथी ही हैं। जिनके बदौलत मोतिहारी में हर चुनावी परिस्थितियों को मुकाबला करते आ रहे हैं। जिसके कारण प्रधानमंत्री मोदी जी को मोतिहारी के  हम सभी कार्यकर्ताओं पर उनका विश्वास और बेहतर रूप में कायम हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश अस्थाना तो संचालन पंजाब सिन्हा कर रहे थे। मौके पर महामंत्री मार्तंड नारायण सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मिश्रा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पासवान सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।