
हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर पैनी नजर रखने को दिया निर्देश।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में विधि व्यवस्था एवं अपराधियों को नकेल कसने को लेकर पुलिस अधीक्षक लगातार प्रयासरत हैं।
इसी कड़ी में बीते शुक्रवार की देर रात स्वयं सड़कों पर निकल पड़े,और पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस वाहनों पर पैनी नजर रखते हुए एन एच 22 पर मई हाल्ट के पास हाइवे पर पहुंच कर पेट्रोलिंग वाहन को औचक जांच किया।
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में पेट्रोलिग वाहन, उपलब्ध उपकरणों एवं डिप्युटी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ने पेट्रोलिग पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए प्रभारी गश्ती करने, हाइवे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर पैनी नजर रखने का सख्त हिदायत दी। वहीं उन्होंने आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस काफी सतर्क है।आम जनों को सुरक्षा लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता पहली जिम्मेवारी है। वहीं उन्होंने बताया कि सभी थाना अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी ढंग से गश्ती करने का निर्देश दिया गया है।साथ ही साथ प्रमुख संदिग्ध स्थलों पर विशेष निगरानी, एवं प्रमुख सड़कों पर सक्रिय रूप से जांच एवं विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।
