पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में चयन पर डॉ. सुरभि को दी गई विदाई एवं सम्मान

Breaking news News बिहार

जहानाबाद – मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।

स्थानीय एस. एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद के समाजशास्त्र विभाग में कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुरभि के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में चयनित होने के उपलक्ष्य में विभाग की ओर से विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुरभि द्वारा महाविद्यालय में किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता के लिए समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन एवं अन्य शिक्षकों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सुरभि द्वारा किए गए विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रशासनिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन की पूरी -पूरी प्रशंसा की। सभी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. अख्तर रोमानी, डॉ. सुबोध कुमार झा, डॉ. शशिधर गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मोहम्मद इंतखाब आलम, श्रीमती कुमकुम कुमारी, डॉ. कविंद्र भगत, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. यास्मीन बानो, डॉ. शोभा रानी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. निमिषा किरण, डॉ. सिया शरण, डॉ. रूपम कुमारी, डॉ. के. के. झा, डॉ. स्वाति, डॉ. रानी सहित अन्य शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।